अल्लू अर्जुन को हाई कोर्ट से मिली जमानत, लोअर कोर्ट ने सुनाया था 14 दिन की न्यायिक हिरासत का फैसला

हैदराबाद। लोकप्रिय तेलुगु अभिनेता अल्लू अर्जुन को उनकी हाल में प्रदर्शित फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ के प्रीमियर के दौरान एक महिला की मौत के मामले में शुक्रवार को हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद अल्लू अर्जुन को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। अब हाई कोर्ट से अल्लू अर्जुन को बड़ी राहत मिली है। लोअर कोर्ट के 14 दिन की न्यायिक हिरासत के फैसले को अभिनेता अल्लू अर्जुन ने हाई कोर्ट में चुनौती दी थी। अल्लू अर्जुन को तेलंगाना हाई कोर्ट ने बड़ी राहत देते हुए अंतरिम जमानत दे दी है। जेल अधीक्षक के सामने अल्लू अर्जुन को बेल बॉन्ड भरना होगा

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button