मल्हार के केवटपारा में कथित धर्मांतरण का मामला, प्रार्थना सभा को लेकर हंगामा

बिलासपुर जिले के मल्हार क्षेत्र से धर्मांतरण से जुड़ा एक मामला सामने आया है। आरोप है कि एक गांव में प्रार्थना सभा की आड़ में लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा था। इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में हलचल मच गई है और मामला चर्चा का विषय बन गया है।

जानकारी के अनुसार, यह मामला मल्हार चौकी क्षेत्र के दबाव पारा का बताया जा रहा है। शिकायतकर्ता पूर्णेन्द्र कुमार शर्मा ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 11 जनवरी 2026 को दोपहर करीब 12 बजे रामकुमार हैंवर नामक व्यक्ति, जिन्हें पास्टर बताया जा रहा है, द्वारा प्रार्थना सभा आयोजित की गई थी।

आरोप है कि सभा के दौरान बीमारी ठीक करने और स्वास्थ्य लाभ दिलाने जैसे प्रलोभन देकर ग्रामीणों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि इस प्रार्थना सभा में करीब 30 से 35 महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल थे।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि इस तरह की गतिविधियों से गांव के लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं, जिससे क्षेत्र में नाराजगी का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि गांव में शांति और आपसी सौहार्द बना रहे।

फिलहाल पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ पाएगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई