पुलिस भर्ती में धांधली का आरोप, बिलासपुर से युवाओं का पैदल मार्च रायपुर तक

बिलासपुर।पुलिस भर्ती प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों के बीच बिलासपुर से एक बड़ी तस्वीर सामने आई है। भर्ती में धांधली और नियमों में अचानक बदलाव का आरोप लगाते हुए सैकड़ों युवा पैदल ही रायपुर के लिए रवाना हो गए हैं।

सोमवार को बिलासपुर पुलिस लाइन से बड़ी संख्या में युवा हाथों में तख्तियां लेकर पैदल मार्च करते हुए निकले। युवाओं का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया शुरू होने के समय नियमों को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई थी। फॉर्म भरते वक्त बताया गया था कि किसी भी जिले से अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन अब अचानक नए नियम लागू कर दिए गए हैं, जिससे कई उम्मीदवार परेशान हो गए हैं।

प्रदर्शन कर रहे युवाओं का आरोप है कि अधिकारियों द्वारा उन्हें गुमराह किया गया। उनका सवाल है कि यदि नियम पहले से तय थे, तो भर्ती शुरू करने से पहले उन्हें साफ-साफ क्यों नहीं बताया गया।

युवाओं ने कहा कि वे अपनी मांगों को शासन तक पहुंचाने के लिए पैदल रायपुर जा रहे हैं। उनका कहना है कि अगर उनकी बातों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो रायपुर पहुंचकर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

प्रदर्शनकारी युवाओं की मांग है कि पुलिस भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष हो। अब देखना होगा कि शासन और प्रशासन इस पैदल मार्च को लेकर क्या कदम उठाता है और युवाओं की शिकायतों पर क्या निर्णय लिया जाता है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई