प्रार्थना सभा के नाम पर धर्म परिवर्तन का आरोप, बिलासपुर में हंगामा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में धर्म परिवर्तन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। सरकंडा थाना क्षेत्र के बंधवापारा इमलीभाठा स्थित प्रीति भवन में 27 जुलाई की शाम प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में हिंदू महिलाएं और उनके बच्चे शामिल हुए थे। आरोप है कि इस सभा में ईसाई धर्म के लोग हिंदुओं को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित कर रहे थे।

जानकारी मिलने पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और सभा का विरोध किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सभा के नाम पर हिंदू समुदाय का ब्रेनवॉश कर धर्मांतरण की कोशिश की जा रही थी। इस दौरान हंगामा हुआ और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके से दो महिलाओं – रूखमी गेंदले और पूनम साहू – को हिरासत में लिया है।

सर्व हिंदू समाज की सदस्य प्रभा तिवारी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रार्थना सभा में पास्टर को बुलाकर ‘चंगाई सभा’ कराई गई थी और हिंदू महिलाओं को धर्म बदलने के लिए मानसिक रूप से प्रभावित किया जा रहा था। सरकंडा टीआई निलेश पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। हिंदू संगठनों ने महिलाओं और पास्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस सभी पक्षों से पूछताछ कर रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई