अक्षय तृतीया 2025: PhonePe और Paytm के ऑफर्स के साथ सोना खरीदने पर पाएं शानदार लाभ

अक्षय तृतीया, 2025 इस साल 30 अप्रैल को मनाई जाएगी और इस खास दिन सोना खरीदना बेहद लाभकारी माना जाता है। इस अवसर पर PhonePe और Paytm ने डिजिटल गोल्ड खरीदारी पर कई आकर्षक ऑफर्स पेश किए हैं, जिससे आप अपनी सोने की खरीदारी को और भी फायदेमंद बना सकते हैं।

PhonePe का ऑफर – डिजिटल गोल्ड पर कैशबैक और छूट
PhonePe ने अपने ग्राहकों के लिए खास ऑफर लॉन्च किया है। यदि आप 30 अप्रैल 2025 को ₹2000 या उससे अधिक का 24 कैरेट डिजिटल गोल्ड खरीदते हैं, तो आपको 1% फ्लैट कैशबैक मिलेगा, जो अधिकतम ₹2000 तक होगा। यह ऑफर केवल एक बार प्रति यूजर के लिए वैध है। इसके अतिरिक्त, यदि आप PhonePe के माध्यम से CaratLane स्टोर या वेबसाइट से डिजिटल गोल्ड रिडीम करते हैं, तो आपको निम्नलिखित छूट मिलेगी:

सोने के सिक्कों पर 2% छूट

बिना जड़ाऊ आभूषणों पर 3% छूट

जड़ाऊ आभूषणों पर 5% छूट

PhonePe ऑफर का लाभ कैसे उठाएं?
अपने फोन में PhonePe ऐप खोलें और Gold सेक्शन में जाएं।
CaratLane, MMTC-PAMP या SafeGold में से कोई विकल्प चुनें और ₹2000 या उससे अधिक का सोना एकमुश्त खरीदें।
भुगतान के लिए वॉलेट, कार्ड, UPI या गिफ्ट कार्ड का इस्तेमाल करें।
खरीदारी के बाद, कैशबैक सीधे आपके अकाउंट में आ जाएगा।

Paytm का ऑफर – Golden Rush अभियान
Paytm ने अक्षय तृतीया के मौके पर “Golden Rush” अभियान की शुरुआत की है। इसके तहत, यदि आप ₹500 या उससे अधिक का सोना खरीदते हैं, तो आपको ट्रांजैक्शन वैल्यू का 5% रिवॉर्ड पॉइंट मिलेगा, जो भविष्य में अतिरिक्त ऑफर्स का लाभ उठाने के लिए इस्तेमाल किए जा सकते हैं।

Paytm ऑफर की मुख्य विशेषताएं:
Paytm के माध्यम से MMTC-PAMP से गोल्ड में निवेश करें।

खरीदा गया सोना इंश्योर्ड वॉलेट में जमा होता है।
आप ₹9 प्रतिदिन से शुरू होने वाले गोल्ड SIP के जरिए लंबे समय तक निवेश कर सकते हैं।
Paytm ऑफर का लाभ कैसे उठाएं?
अपने फोन में Paytm ऐप खोलें।

Paytm Gold या Daily Gold SIP सर्च करें।
₹9 से निवेश शुरू करें।
निवेश के बाद, आपको रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलेंगे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई