ममता-स्टालिन के साथ खड़े दिखे अखिलेश, बोले- ‘हम वो नहीं जो मुश्किल में साथ छोड़ दें’

अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद बड़ा राजनीतिक संदेश दिया है। उन्होंने ममता बनर्जी और एमके स्टालिन के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “हम वो नहीं जो मुश्किल में साथ छोड़ दें।”

अखिलेश यादव का यह पोस्ट कांग्रेस पर तंज के तौर पर देखा जा रहा है। दरअसल, तमिलनाडु में चुनाव हारने के बाद कांग्रेस ने डीएमके से दूरी बनानी शुरू कर दी है, जिससे डीएमके नेताओं में नाराजगी बताई जा रही है।

बंगाल और तमिलनाडु में विपक्ष को झटका

विधानसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा, जबकि तमिलनाडु में डीएमके भी सत्ता में वापसी नहीं कर सकी। बंगाल में बीजेपी सरकार बनाने की स्थिति में है, वहीं तमिलनाडु में अभिनेता विजय की पार्टी TVK सरकार बनाने की कोशिश में जुटी है।

ममता बनर्जी से भी मिले अखिलेश

चुनाव नतीजों के बाद अखिलेश यादव ने कोलकाता पहुंचकर ममता बनर्जी से मुलाकात भी की। इस दौरान विपक्षी एकता और बीजेपी के खिलाफ रणनीति पर चर्चा हुई। तृणमूल कांग्रेस के नेता अभिषेक बनर्जी ने अखिलेश का स्वागत किया।

बताया जा रहा है कि बैठक में विपक्षी गठबंधन को मजबूत करने और आगे की राजनीतिक रणनीति पर बातचीत हुई।

कांग्रेस पर साधा अप्रत्यक्ष निशाना

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि अखिलेश का यह संदेश सीधे तौर पर कांग्रेस को लेकर था। उन्होंने यह दिखाने की कोशिश की कि चुनावी हार के बावजूद वह अपने सहयोगी दलों के साथ खड़े हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button