Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

Air India: एयर इंडिया ने इस्राइल के लिए उड़ान सेवाएं रोकीं, पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के चलते फैसला

हमास के शीर्ष नेता इस्माइल हानिया की ईरान में हत्या के बाद से पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर है। ईरान ने हानिया की मौत का बदला लेने के लिए इस्राइल पर हमले की धमकी दी है। इस्राइल हाई अलर्ट पर है। ऐसे हालात को देखते हुए भारतीय एयरलाइंस कंपनी एयर इंडिया ने भारत और इस्राइल की राजधानी तेल अवीव के बीच संचालित होने वाली उड़ान सेवाओं को रोकने का फैसला किया है।

8 अगस्त तक एयर इंडिया ने बर्खास्त की सेवाएं
एयर इंडिया ने एक बयान जारी कर बताया कि ‘पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए हमने तेल अवीव के लिए प्रस्तावित संचालन को तुरंत प्रभाव से रोकने का फैसला किया है। तेल अवीव से यहां आने वाली और यहां से तेल अवीव जाने वाली विमानन सेवाएं फिलहाल 8 अगस्त 2024 तक रोकी गई हैं। हम लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं।’ एयर इंडिया ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि ‘इस अवधि के दौरान जिन यात्रियों ने अपने टिकट बुक किए हुए हैं, उन्हें दोबारा टिकट बुक कराने पर एक बार छूट और कैंसिलेशन चार्ज से राहत दी जाएगी। अपने यात्रियों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। अधिक जानकारी के लिए हमें 011-69329333 / 011-69329999 कॉल कर सकते हैं।’

इस्माइल हानिया की हत्या के बाद से पश्चिम एशिया में चरम पर तनाव
गौरतलब है कि बुधवार को ईरान में हमास के शीर्ष नेता इस्माइल हानिया की हत्या हो गई थी। हमास ने इसका आरोप इस्राइल पर लगाया। वहीं ईरान ने भी इस्राइल को हमले की धमकी दी। इसके जवाब में इस्राइल ने भी ईरान को कड़ा जवाब देने की बात कही है। इस्माइल हानिया की मौत से एक दिन पहले ही लेबनान के बेरूत में भी इस्राइल के हमले में हिजबुल्ला के शीर्ष कमांडर की मौत हो गई थी। जिस पर हिजबुल्ला ने भी इस्राइल को बदला लेने की धमकी दी है। हिजबुल्ला ने तो इस्राइल पर रॉकेट से हमले शुरू भी कर दिए हैं।
इस्माइल हमास युद्ध की वजह से पहले से ही पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ा हुआ है, लेकिन अब ताजा घटनाक्रम से तनाव चरम पर पहुंच गया है और आशंका जताई जा रही है कि इस्राइल हमास युद्ध अब पूरे पश्चिम एशिया में फैल सकता है। अमेरिका ने भी एलान किया है कि अगर ईरान ने इस्राइल पर हमला किया तो वह इस्राइल की रक्षा के लिए हरसंभव मदद देगा। यही वजह है कि एयर इंडिया ने फिलहाल एहतियातन तेल अवीव के लिए उड़ान सेवाएं रोकने का फैसला किया है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई