Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

भारत–दक्षिण अफ्रीका वनडे से पहले दोनों टीमें आज करेंगी प्रैक्टिस, रोहित–विराट को देखने एयरपोर्ट पर उमड़ी भारी भीड़

भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें वनडे सीरीज के दूसरे मैच के लिए रायपुर पहुंच गई हैं। सोमवार को रांची से दोनों टीमें एक ही चार्टर्ड फ्लाइट से रायपुर उतरीं। एयरपोर्ट पर रोहित शर्मा और विराट कोहली को देखने फैंस की भारी भीड़ उमड़ी।

रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीमों की प्रैक्टिस आज होगी। दक्षिण अफ्रीका की टीम दोपहर 1.30 बजे से अभ्यास करेगी, जबकि भारतीय टीम शाम 5.30 बजे नेट्स पर उतरेगी। प्रैक्टिस के दौरान सामान्य दर्शकों की एंट्री नहीं होगी, केवल BCCI कार्डधारी ही स्टेडियम में जा सकेंगे। प्रैक्टिस के लिए 30 स्थानीय खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है, जिन्हें रोहित-विराट के सामने गेंदबाजी करने का मौका मिलेगा।

DGP–IGP कॉन्फ्रेंस में PM की सुरक्षा में तैनात 2,000 पुलिसकर्मियों को वनडे मैच के लिए रोका गया है। इसके अलावा ब्लैक मार्केटिंग रोकने के लिए पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया, जो टिकट महंगे दामों पर बेच रहे थे।

एयरपोर्ट और टिकट काउंटर पर फैंस का उत्साह
भारतीय टीम के रायपुर पहुंचते ही एयरपोर्ट पर लोगों की भारी भीड़ दिखी। दूसरी ओर, इंडोर स्टेडियम में स्टूडेंट्स के लिए रिज़र्व टिकट लेते समय धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। लड़कियों ने बैरिकेड तोड़ने की कोशिश भी की, जिसके बाद पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।

पहले फेज में 16 हजार टिकट मात्र 15 मिनट में सोल्ड आउट हो गए। बाकी टिकट सेकेंड राउंड में जारी किए जाएंगे।

स्टेडियम में बड़े इंतजाम: 20 हजार वाहनों की पार्किंग, स्पाइडर कैमरा पहली बार
मैच में 40 हजार से ज्यादा दर्शक पहुंचने की संभावना है। स्टेडियम से 500–700 मीटर दूर चार बड़े पार्किंग स्थल तैयार किए गए हैं, जिनकी संयुक्त क्षमता 20 हजार से ज्यादा वाहनों की है।

इस बार पहली बार रायपुर स्टेडियम में स्पाइडर कैमरा लगाया जा रहा है। साथ ही 40 अल्ट्रा-क्वालिटी कैमरे भी मैदान के चारों ओर लगाए जाएंगे।

स्टेडियम में बाहर का खाना, शराब और स्पॉन्सर्स के अधिकारों से टकराने वाले बैनर-पोस्टर ले जाना प्रतिबंधित है। 22 बड़े वाटर फिल्टर लगाए गए हैं, ताकि दर्शकों को पानी खरीदना न पड़े।

दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए मुफ्त एंट्री
3 दिसंबर वर्ल्ड डिसेबिलिटी डे पर सभी दिव्यांग खिलाड़ियों को मैच फ्री दिखाया जाएगा। उनके आने-जाने की व्यवस्था भी क्रिकेट संघ करेगा।

टीमों के संभावित खिलाड़ी
भारतीय टीम (संभावित): केएल राहुल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, रितुराज, वॉशिंगटन सुंदर, जडेजा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा।
बेंच: ध्रुव जुरेल, नीतिश रेड्डी, ऋषभ पंत, तिलक वर्मा।

दक्षिण अफ्रीका (संभावित): ऐडन मार्करम (कप्तान), रिकेल्टन, डि कॉक, ब्रीट्जकी, टोनी डी जॉर्जी, ब्रेविस, यानसन, बाश, सुब्रायन, बर्गर, बार्टमैन।
बेंच: भवुमा, हेरमन, केशव महाराज, लुंगी।

रायपुर का तीसरा इंटरनेशनल मैच
रायपुर स्टेडियम ने अब तक दो अंतरराष्ट्रीय मैच होस्ट किए हैं—भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे (2023) और भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टी-20 (2024)। 3 दिसंबर को होने वाला भारत–दक्षिण अफ्रीका वनडे यहां का तीसरा अंतरराष्ट्रीय मुकाबला होगा।

टी-20 सीरीज 9 दिसंबर से शुरू होगी, जिसके लिए टीम की घोषणा अभी बाकी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई