फिर से गूगल मैप ने दिया धोखा, दो फ्रांसीसी लोग भटक कर पहुंचे यूपी के बरेली में..

उत्तरप्रदेश के बरेली में शनिवार 25 जनवरी की सुबह गूगल मैप ने दो फ्रांसीसी साइकिल मे सवार भटक गये । दिल्ली से साइकिल पर नेपाल के काठमांडू जा रहे थे। गुरुवार रात को जब वे रास्ता खोज रहे थे तो रास्ता भटकते हुए वे चुरैली डैम के पास पहुंच गए।
इनकी दिल्ली से शुरू की थी यात्रा
फ्रांस के ब्रायन जैक्स गिलबर्ट और सेबेस्टीयन फ्रैंकॉइस ग्रेबियल 7 जनवरी को फ्लाइट से दिल्ली पहुंचे थे। दोनों ने साइकिल से काठमांडू जाने का फैसला किया। गूगल मैप की सहायता से वे दिल्ली से निकल गए और टनकपुर होते हुए नेपाल जाने की योजना बना रहे थे। लेकिन बरेली के पास उन्हें गूगल मैप ने ऐसा रास्ता दिखाया, जो अंधेरे और सुनसान इलाके की ओर ले गया।

दोनो की मदद पुलिस ने की
चुरैली पुलिस चौकी पर पहुंचने के बाद पुलिसकर्मियों ने उनकी मदद करने की कोशिश की। हालांकि, भाषा समझने में थोड़ी परेशानी हुई। इसके बाद एसएसपी अनुराग आर्य को जानकारी दी गई। उन्होंने फ्रांसीसी नागरिकों से फोन पर बात की और उनकी समस्या को समझा। पुलिस ने उन्हें अगले दिन सुरक्षित दिशा निर्देश देकर उनकी यात्रा पर भेज दिया।

आपको बता दें कि विदेशी नागरिकों ब्रायन जैक्स गिलबर्ट और सेबेस्टीयन फ्रैंकॉइस ग्रेबियल ने भारतीय पुलिस की तारीफ करते हुए कहा, थैंक्यू इंडियन पुलिस। दोनों ने कहा कि भारत में लोगों का सहयोग और पुलिस की सतर्कता वाकई काबिले तारीफ है।

Show More
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई