Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

आगरा में उड़ान के बाद सीएम योगी के विमान में आई खराबी, पायलट की सूझबूझ से इमरजेंसी लैंडिंग

आगरा में बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चार्टर्ड विमान में तकनीकी खराबी आ गई, जिससे उसे इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। टेकऑफ के कुछ मिनट बाद ही विमान में खराबी देखी गई, लेकिन पायलट की सूझबूझ से विमान को सुरक्षित आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर उतार लिया गया।

कैसे हुआ हादसा?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को आगरा दौरे पर थे। उनका कार्यक्रम खत्म होने के बाद, दोपहर 3:40 बजे उन्होंने लखनऊ के लिए उड़ान भरी। लेकिन उड़ान भरने के करीब 20 मिनट बाद ही विमान में तकनीकी खराबी आ गई। जैसे ही पायलट को दिक्कत महसूस हुई, उन्होंने तुरंत विमान को वापस मोड़ लिया और खेरिया एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग कराई।

सीएम को एयरपोर्ट पर करना पड़ा इंतजार

तकनीकी खराबी के कारण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लगभग 1.50 घंटे तक आगरा एयरपोर्ट लाउंज में इंतजार करना पड़ा। इस दौरान आगरा के पुलिस कमिश्नर और जिलाधिकारी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी एयरपोर्ट पर मौजूद रहे। अधिकारियों ने पूरे हालात पर नजर बनाए रखी और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।

विमान में आई तकनीकी खराबी को देखते हुए दिल्ली से दूसरा चार्टर्ड प्लेन मंगाया गया। शाम 5:42 बजे दूसरा विमान आगरा पहुंचा। सभी जरूरी सुरक्षा जांच के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ के लिए रवाना हुए।

लखनऊ का कार्यक्रम हुआ रद्द

विमान में खराबी और विलंब के कारण लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री योगी के एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम को रद्द करना पड़ा। उन्हें इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सरकार के आठ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम में शामिल होना था, लेकिन समय पर न पहुंच पाने के कारण इसे रद्द कर दिया गया।

सुरक्षित लैंडिंग से टला बड़ा हादसा

गनीमत रही कि विमान में आई खराबी के बावजूद पायलट की सतर्कता और सूझबूझ के कारण कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। मुख्यमंत्री और उनके साथ मौजूद अन्य यात्री सुरक्षित रहे। घटना के बाद चार्टर्ड प्लेन की तकनीकी जांच की जा रही है ताकि खराबी के कारणों का पता लगाया जा सके।

यह घटना एक बड़ी दुर्घटना में बदल सकती थी, लेकिन पायलट की त्वरित कार्रवाई से सभी सुरक्षित रहे। सीएम योगी आदित्यनाथ अब लखनऊ पहुंच चुके हैं, और इस घटना की पूरी जांच की जा रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई