रायपुर में अवैध कब्जों पर चला प्रशासन का डंडा, सड़कों को बनाया गया सुगम और व्यवस्थित

रायपुर। राजधानी में नागरिकों की सुविधा और यातायात को सुगम बनाने के लिए नगर निगम और यातायात पुलिस ने मिलकर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। शहर के अलग-अलग इलाकों में ठेले-गुमटियों और अवैध कब्जों को हटाकर सड़कें खाली करवाई गईं।

इस अभियान के तहत जोन 8 में टाटीबंध चौक और वार्ड क्रमांक 70 (संत रविदास वार्ड) के चंदनीडीह मुख्य मार्ग पर कार्रवाई की गई। जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल के निर्देश पर नगर निवेश उपअभियंता लोचन चौहान की निगरानी में ठेले और गुमटियों को हटाया गया, जिससे स्थानीय लोगों को राहत मिली।

इसी तरह, जोन 1 के गोगांव क्षेत्र में भी सरकारी जमीन पर बने अवैध ठेलों को जेसीबी मशीन की मदद से हटाया गया। यह कार्रवाई जोन कमिश्नर डॉ. दिव्या चंद्रवंशी के निर्देश पर नगर निवेश उपअभियंता सागर ठाकुर की उपस्थिति में की गई।

जोन 10 में पचपेड़ी नाका क्षेत्र में भी अभियान चलाया गया। यहां 10 हजार रुपये सड़क उपयोग शुल्क वसूला गया और अवैध गुमटियों को हटाया गया। यह कार्रवाई जोन कमिश्नर विवेकानंद दुबे के निर्देश पर उपअभियंता रविप्रभात साहू के नेतृत्व में की गई।

वहीं, जोन 3 में पंडरी मुख्य मार्ग से भी ठेले और गुमटियां हटाकर रास्तों को कब्जा मुक्त किया गया। यह कार्रवाई यातायात पुलिस की मौजूदगी में नगर निगम की उड़नदस्ता टीम और नगर निवेश विभाग ने मिलकर की।

नगर निगम की यह पहल शहरवासियों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है। साफ-सुथरी और खुली सड़कों से अब यातायात अधिक सुगम और सुरक्षित हो गया है। प्रशासन ने आगे भी ऐसे अभियान जारी रखने की बात कही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई