टिकरापारा में गैंगवार सहित अन्य मामले को लेकर आदतन अपराधी पर जिला बदर की कार्रवाई

रायपुर के टिकरापारा इलाके में बढ़ती गैंगवार की घटनाएं, चाकूबाजी, आगजनी, और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो ने आम लोगों की नींद उड़ा दी है। इलाके में डर और दहशत का माहौल फैलने के बाद पुलिस ने कड़ा एक्शन लेते हुए आदतन अपराधी अंकुश यादव को जिले से बाहर कर दिया है।
क्या हुआ था सोमवार-मंगलवार की रात?
मन्नू चौक पर 35-40 युवकों ने एक साथ हमला किया,प्रियांशु बक्सेल, गुलशन अटलेश्वर और ऋषभ मिरी को बनाया निशाना
हमलावरों ने दो बाइक और एक स्कूटी को आग के हवाले कर दिया,पहले पुलिस ने केवल 3-4 अज्ञात युवकों पर मामला दर्ज किया
वायरल वीडियो में अंकुश यादव चाकू लहराते और लोगों को धमकाते नजर आया

अंकुश यादव का आपराधिक इतिहास
तारबाहर थाना क्षेत्र का आदतन अपराधी,हालिया गैंगवार का सक्रिय हिस्सा
65 वर्षीय जैबुन निशा ने आरोपी पर बेटे को मारने और परिवार को जलाने की धमकी देने का आरोप लगाया
एसपी कार्यालय में की गई शिकायत के बाद कानून की सख्ती से दबोचा गया
क्या बोले सीएसपी अक्षय प्रमोद साबद्रा?
“शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अपराधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। अंकुश यादव के खिलाफ पर्याप्त प्रमाण मिले हैं, जिसके आधार पर उसे जिला बदर किया गया है।”
पुलिस का संदेश साफ – गैंगवार नहीं बर्दाश्त!
अपराध की जड़ तक पहुंचने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। अंकुश यादव पर की गई यह जिला बदर कार्रवाई अन्य ऐसे असामाजिक तत्वों के लिए एक कड़ा संदेश है।





