Action against DJ: राजवाड़ा पैलेस में शादी के दौरान नियमों की उड़ी धज्जियां; आयोजक और संचालक गिरफ्तार,
साउंड सिस्टम समेत वाहन जप्त

बिलासपुर शहर में ध्वनि प्रदूषण और यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ (Action against DJ) बिलासपुर पुलिस ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। इसी कड़ी में थाना सिरगिट्टी पुलिस ने देर रात युदुनंदन नगर स्थित राजवाड़ा पैलेस में चल रहे एक वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक, दिनांक 20 फरवरी 2026 की रात लगभग 10:40 बजे कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली कि राजवाड़ा पैलेस के सामने बारात में शामिल डीजे और धूमल की तेज आवाज व अनियंत्रित भीड़ के कारण आम रास्ता पूरी तरह बाधित हो गया है।
देर रात डीजे-धूमल बजाकर शोर मचाने और रास्ता रोकने वालों पर कसा शिकंजा. (Action against DJ)
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पेट्रोलिंग टीम ने पाया कि आयोजन में शामिल लोग यातायात रोककर शोर मचा रहे थे, जिससे आम जनता को भारी असुविधा हो रही थी। पुलिस ने तत्काल प्रभाव से डीजे बंद करवाकर आवागमन बहाल कराया और इस मामले में आयोजक गजेंद्र वर्मा तथा डीजे संचालक राकेश मनहर उर्फ राकेश भाई को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ कोलाहल नियंत्रण अधिनियम, तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही, पुलिस ने वाहन (CG 10 BU 6855 ) में फिट किए गए साउंड सिस्टम और साज-सज्जा के सामान को मौके पर ही जप्त कर अपने कब्जे में ले लिया है……





