बेटे के इंस्टाग्राम से पकड़ा गया आरोपी, मारपीट कर 12 साल तक था फरार ..

बेंगलुरु।  पुलिस ने सोशल मीडिया के जरीए एक आरोपी पकड़ा है। बेंगलुरू मे मार पीट कर फरार हुआ था। 12 साल से पुलिस की पकड़ से दूर था। लेकिन, किस्मत देखिए बेटे की इंस्टाग्राम स्टोरी से वह पकड़ा गया। बेटे के सोशल मीडिया प्रेम ने वह पहचान खोल दिया, जो आरोपी ने 12 बरसों तक छिपाए रखा था।


दूसरी शादी कर रहता था
आपको बता दें कि आरोपी दूसरी शादी कर डोड्डाकल्लासांद्रा में रहता था। मार पीत कर 12 सालो से फरार था। आरोपी को उसके बेटे की इंस्टाग्राम स्टोरी में दिखा जिससे मडिवाला पुलिस ने मोहम्मद फारूक उर्फ ​​मोती को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस बताया कि जब लोग आरोपी को मर समझ रहे थे तो उसका बेटा पिता के अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं हो पाया था। लेकिन वह आरोपी जिन्दा था।

पुलिस ने पकड़ा
पुलिस ने बताया कि हाल ही में इंस्टाग्राम स्टोरी में मोहम्मद फारूक की एक फोटो दिखी। जब इंस्टाग्राम आईडी और आईपी एड्रेस की जांच की गई, तो पता चला कि आईडी मोहम्मद फारूक के नाम से मोबाइल नंबर के आधार पर बनाई गई थी। पुलिस ने जांच में पाया कि उसी नंबर से ऑनलाइन खाने के ऑर्डर भी आए था। इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने मोहम्मद फारूक के एड्रेस का पता लगाया। बाद में, उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button