Accusations On District Vice President: कर्ज लेकर बनाया आशियाना, जनपद उपाध्यक्ष और साथियों पर अवैध वसूली व घर में ताला लगाने का आरोप
अश्लील धमकी और उत्पीड़न से टूटी महिला, पुलिस से सुरक्षा और इंसाफ की गुहार

बिलासपुर जिले के तखतपुर क्षेत्र से एक अत्यंत दुखद और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, ( Accusations On District Vice President) जहां सावित्री बाई राजपूत ने वर्षों की मेहनत और बैंक से लोन लेकर अपने स्वामित्व की भूमि लाखासर में एक छोटा सा मकान बनाकर सुरक्षित जीवन का सपना देखा था, लेकिन आज वही घर उसके लिए डर और अपमान की वजह बन गया है। पीड़िता के अनुसार 19 दिसंबर 2025 को जनपद उपाध्यक्ष तखतपुर राकेश तिवारी अपने सहयोगी गोलू दुबे और अन्य लोगों के साथ उसके नव निर्मित मकान पर पहुंचे और उससे अवैध धन की मांग की।

जनपद उपाध्यक्ष पर गंभीर आरोप
जब एक कर्ज में डूबी महिला ने यह मांग पूरी करने में असमर्थता जताई, तो आरोपियों ने दबंगई दिखाते हुए मकान पर जबरन ताला लगा दिया और उसे अपने ही घर से बाहर कर दिया। महिला का आरोप है कि इस दौरान उसके साथ अश्लील गाली-गलौच, अभद्र व्यवहार किया गया और मर्यादा भंग करने की कोशिश की गई, वहीं शिकायत करने पर नग्न कर गांव में घुमाने जैसी अमानवीय धमकी दी गई। पीड़िता का कहना है कि प्रभावशाली पद और बाहुबल के दम पर उसे लगातार डराया जा रहा है, जिससे वह गंभीर मानसिक तनाव में है और न्याय के लिए थाने, अधिकारियों और प्रशासन के चक्कर काटने को मजबूर है।
कड़ी कार्रवाई की मांग, Accusations On District Vice President
एक ओर बैंक का लोन, दूसरी ओर घर से बेदखली और जान-माल का डर—इस त्रासदी ने महिला को पूरी तरह तोड़ दिया है। उसने पुलिस प्रशासन से तत्काल कार्रवाई, अवैध रूप से लगाए गए ताले खुलवाकर घर में शांतिपूर्ण कब्जा दिलाने, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है…





