Accident: तेज रफ्तार कार और हाइवा की जोरदार टक्कर, कार के उड़े परखच्चे
हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुआ

न्यायधानी बिलासपुर में सरकंडा थाना क्षेत्र के नूतन चौक के पास (Accident) तेज रफ्तार कार और हाइवा के बीच हुई भीषण टक्कर से इलाके में हड़कंप मच गया, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर मलबा बिखर गया। हादसे के वक्त कार में चार लोग सवार थे, जिनमें एक युवक और एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और एक युवती कार के अंदर फंस गई, जिसे स्थानीय लोगों की मदद और कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।
सभी लोग कोरबा जिले के निवासी, (Accident)
सूचना मिलते ही सरकंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर घायलों को एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल भिजवाया गया, घायल युवती का नाम अंशु कोरबा निवासी है सिम्स में इलाज के दौरान इसकी मौत हो गई है , प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुआ, जिससे कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित रहा।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसे में शामिल कार का नंबर CG 12 O 0995 है और कार सवार सभी लोग कोरबा जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने हाइवा चालक से पूछताछ शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य पहलुओं के आधार पर दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच जारी है…





