Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

अबू आजमी बजट सत्र से सस्पेंड किया गया; योगी बोले उत्तर प्रदेश बुलाओ इलाज जल्दी कर देंगे

मुंबई। महाराष्ट्र के समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक अबू आजमी को 3 मार्च को औरंगजेब पर विवादित बयान देने के कारण बजट सत्र के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। महाराष्ट्र का बजट सत्र 3 मार्च से शुरू हुआ और 26 मार्च तक चलेगा।

आपको बता दे, कि 3 मार्च को अबू आजमी ने कहा था कि औरंगजेब ने कई मंदिरों का निर्माण करवाया था और वह क्रूर शासक नहीं था। उन्होंने कहा कि औरंगजेब और छत्रपति संभाजी महाराज के बीच लड़ाई धर्म को लेकर नहीं, बल्कि सत्ता और संपत्ति के लिए थी। उनके इस बयान के बाद विवाद बढ़ गया। अबू आजमी उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के निवासी हैं और महाराष्ट्र में सपा के विधायक हैं। उन्होंने कई बार चुनाव लड़ा है और वर्तमान में मानखुर्द शिवाजी नगर सीट से विधायक हैं।

मुख्यमंत्री योगी बोले भारत की आस्था को ठेस

सपा नेता के बयान पर   प्रतिक्रिया देते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा,

“भारत की आस्था को ठेस पहुंचाने वाले का महिमामंडन करने वाले को सपा से बाहर निकाल देना चाहिए।” उन्होंने आगे कहा, “अगर अबू आजमी को यहां बुलाया जाए, तो उत्तर प्रदेश उनका इलाज जल्दी कर देगा।”

अबू आजमी  ने दी थी सफाई

विवाद बढ़ने के बाद, अबू आजमी ने कहा कि

उनके शब्दों को गलत तरीके से पेश किया गया। उन्होंने अपने बयान को वापस लेते हुए कहा कि अगर किसी को दुख पहुंचा हो, तो वह माफी मांगते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने कभी किसी महापुरुष का अपमान नहीं किया और यह केवल इतिहासकारों की राय थी।

शिवसेना ने किया प्रदर्शन

अबू आजमी के बयान पर भाजपा और शिवसेना के विधायकों ने महाराष्ट्र विधानसभा में विरोध प्रदर्शन किया। डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि अबू आजमी पर देशद्रोह का मुकदमा चलना चाहिए।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई