AAP VS BJP: आप नेताओं ने BJP को बताया, ‘भारतीय गाली-गलौज पार्टी’ aबताया, BJP नेता केजरीवाल को बोले ‘आपदा-ए-आजम’

दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच पोस्टर वॉर तेज हो गया है। शनिवार को AAP ने अपने नए पोस्टरों में BJP को ‘भारतीय गाली-गलौज पार्टी’ करार दिया और कहा, “गाली-गलौज वाली पार्टी से बचिए और इस बार फिर केजरीवाल को चुनिए।”

इस पर BJP ने फिल्म जोधा अकबर का एक एडिटेड पोस्टर जारी किया, जिसमें उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ‘शीशमहल वाला आपदा-ए-आजम’ बताया। इसके साथ ही BJP ने फिल्म ‘वेडनसडे’ का एडिटेड वीडियो भी जारी किया, जिसमें केजरीवाल को ‘महाठग’ कहा गया।
इससे पहले, भाजपा ने केजरीवाल को फिल्म ‘भूलभुलैया’ का एडिटेड पोस्टर जारी कर उन्हें चुनावी हिंदू बताया था, जिस पर AAP ने पलटवार करते हुए अमित शाह को ‘चुनावी मुसलमान’ बताया था। दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं। 5 फरवरी को मतदान होगा और 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को खत्म हो रहा है।





