रायपुर में पुलिस कार्रवाई से सदमे में युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

रायपुर। राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। अमलीडीह स्थित मारुति रेसिडेंसी में बुधवार को 18 वर्षीय अमीना पटेल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। यह मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है। शुरुआती जानकारी के अनुसार युवती ने यह कदम पुलिस द्वारा उसकी मां को पूछताछ के लिए ले जाने की घटना से सदमे में उठाया। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई और प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

अमीना पटेल बुधवार दोपहर लगभग डेढ़ से पौने दो बजे के बीच अपने कमरे में फांसी लगाकर चली गई। मृतका के पिता महेंद्र पटेल के खिलाफ वर्ष 2022 में मंदिर हसौद थाना में नारकोटिक्स एक्ट (NDPS) के तहत मामला दर्ज है। कोर्ट में पेश होने के लिए महेंद्र को चार बार वारंट जारी किए जा चुके थे, लेकिन हर बार वह फरार हो जाता था।

इसी सिलसिले में मंदिर हसौद पुलिस ने महेंद्र की पत्नी खिली पटेल को उसके पति के संबंध में जानकारी हासिल करने के लिए महिला थाना लेकर गई थी। बताया जा रहा है कि मां के साथ पुलिस द्वारा पूछताछ के लिए जाने से अमीना मानसिक रूप से घबरा गई। कुछ ही देर बाद उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना की सूचना मिलते ही पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर अमीना को फंदे से उतारा और तुरंत मेडिशाइन अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अमीना अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी। पुलिस ने पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है।

इस घटना ने पुलिस कार्रवाई के दौरान परिवार और समाज पर पड़ने वाले मानसिक दबाव को उजागर कर दिया है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं में परिवारिक और मानसिक सहारा बेहद जरूरी होता है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई