करवा चौथ पर घर जा रहे युवक ने रास्ते में ही लगाई फांसी, साड़ी नहीं मिलने पर महिला ने खाई एक्सपायरी दवाई

भिंड : करवाचौथ पर घर जा रहे युवक ने रास्ते में फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। घर पर पत्नी व्रत खोलने के लिए पति का इंतजार कर रही थी। पति की मौत के जानकारी मिलते ही पत्नी बेसुध हो गई। घटना रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे की है।

करवा चौथ जा रहा था घर

बिजपुरी का 30 वर्षीय रिंकू भदौरिया देहात रेलवे की पेंट्रीकार में काम करता था। रिंकू की पत्नी राधा ने करवाचौथ की व्रत रखा था। पत्नी ने फोन कर पति को घर आने के लिए कहा था। इसलिए रिंकू छुट्टी लेकर अपने गांव जा रहा था लेकिन घर पहुंचने से पहले एक किमी पहले रिंकू ने सालिंगपुरा गांव के पास बबूल के पेड़ से फांसी लगा ली।

राहगीरों ने युवक को फांसी पर लटका देखा तो रिंकू के स्वजनों को सूचना दी। पति की मौत की खबर सुनते ही पत्नी बेसुध हो गई। मृतक दो बहनों में अकेला भाई था। मृतक अपने पीछे दो बच्चे और पत्नी को छोड़ गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button