एक मुक्के में हुई युवक की मौत, शराब के नशे में कर रहा था विवाद, आरोपी गिरफ्तार

गरियाबंद। गरियाबंद जिले में बीते दिन गुरुघासी दास जयंती की तैयारी को लेकर किये जा रहे बैठक के दौरान एक शराबी ने सतनामी समाज के युवक के सीने पर जान लेवा वार कर दिया, जिसके बाद वह बेहोश हो गया। उपचार के लिए अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया है। इस ममाले को लेकर पुलिस ने बीएनएस एक्ट की धारा 103 (1) के तहत हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।

पूरी घटना पाण्डुका थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, 18 दिसंबर को ग्राम धरसा में सतनामी समाज के लोग गुरु घासीदास जयंती के आयोजन के लिए बैठक कर रहे थे, इसी दौरान आरोपी पुषण कुमार गायकवाड ने शराब के नशे में विवाद शुरू कर दिया। विवाद के दौरान आरोपी पुषण कुमार ने मृतक पंचराम बंजारे के सीने में जोरदार मुक्का मारा, जिससे पंचराम की मौके पर ही मौत हो गई।आरोपी के खिलाफ धारा 103 (1) बीएनएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया। आरोपी पुषण कुमार गायकवाड पाण्डुका थाना क्षेत्र के ग्राम धुरसा का रहने वाला है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई