अंबेडकर अस्पताल से महिला ने की बच्चा चोरी, भागने की फिराक में पहुंची रेलवे स्टेशन, चेन पुलिंग कर महिला को पकड़ा गया

रायपुर। अंबेडकर अस्पताल से एक महिला आरोपी द्वारा बच्चा चोरी करने का मामला सामने आया है। शुक्र मनाने वाली बात तो ये है कि अस्पताल के सिक्योरिटी कंपनी की मदद से समय रहते महिला को पकड़ लिया गया। अस्पताल में बच्चा चोरी होने की खबर फैलते ही अस्पताल में हड़कंप मच गया।

वहीं सिक्योरिटी कंपनी ने सीसीटीवी की मदद से एक संदिग्ध महिला की पहचान की और रेलवे स्टेशन की ओर जाते देखा। जिसके बाद कंपनी के कर्मचारियों ने पुलिस के साथ मिलकर रेलवे स्टेशन में आरोपी महिला की खोज की। इसी दौरान चलती ट्रेन का चेन पुलिंग कर महिला को पकड़ा गया। आरोपी महिला से मौदहापारा पुलिस पूछताछ कर रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई