सिलेंडर ब्लास्ट से तीन मंजिला चॉल ढही, मलबे में दबे 10 लोग

मुंबई। मुंबई के बांद्रा इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। भारत नगर में स्थित तीन मंजिला चॉल अचानक गिर गई। हादसा सुबह करीब 5:56 बजे हुआ। प्रारंभिक जांच के अनुसार, चॉल में सिलेंडर विस्फोट हुआ, जिसके कारण इमारत का बड़ा हिस्सा ढह गया। चॉल नंबर 37 पूरी तरह से जमींदोज हो चुकी है। मलबे में कम से कम 10 लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और बीएमसी की टीमें मौके पर पहुंचीं और तुरंत राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। अब तक सात लोगों को मलबे से सुरक्षित निकाल लिया गया है और उन्हें भाभा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, कुल 12 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

हादसे की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल पर आठ दमकल गाड़ियां तैनात की गई हैं। बचाव कार्य में तेजी लाई गई है और दिन-रात प्रयास किए जा रहे हैं कि मलबे में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके।

स्थानीय लोग भी प्रशासन के साथ मिलकर राहत कार्य में सहयोग कर रहे हैं। इस घटना ने एक बार फिर जर्जर और पुरानी इमारतों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बीएमसी की स्थानीय टीम ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया है। फिलहाल, मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button