दुखी व्यक्ति बड़ा काम नहीं कर पाता: चिराग पर JDU का पलटवार, दी नसीहत

कांग्रेस नेता सुखदेव भगत ने कहा, मैं मानता हूं कि मैं समझता हूं कि चिराग पासवान को जो अब एहसास हुआ है जिन चीजों को आज तक हम लोगों ने लगातार कहा कि बिहार में लॉ एंड ऑर्डर जो है वो डिसऑर्डर हो गया है, उन चीजों का अब उनको भी एहसास हो गया है. हम लोगों ने लगातार इन बातों को रखा है.

उन्होंने आगे कहा, मैं तो यह भी कहना चाहता हूं कि चिराग पासवान जी इस को भी एहसास कर लें कि जो SIR हुआ है उसमें भी कई गलतियां हैं. बिहार के लोगों के साथ नाइंसाफी है. चिराग पासवान को देर से सही, एहसास तो हुआ

बिहार में बढ़ते क्राइम के मामले पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा था कि जिस तरह से अपराध हो रहे हैं, प्रशासन अपराधियों के सामने पूरी तरह नतमस्तक हो गया है. इस घटना की निंदा जरूरी है, लेकिन ऐसी घटनाएं क्यों हो रही हैं? इस पर बात करना जरूरी है. अपराधों का एक सिलसिला जारी है. अगर यह ऐसे ही चलता रहा, तो हालात भयावह हो जाएंगे.

साथ ही उन्होंने कहा मैं सरकार से समय रहते कदम उठाने का अनुरोध करता हूं. मुझे दुख है कि मैं ऐसी सरकार का समर्थन कर रहा हूं, जहां अपराध बेकाबू हो गए हैं. लोग परेशान हो चुके हैं.

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button