बदमाश ने मामूली बात पर ऑटो चालक को मारा चाकू, आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। बिलासपुर में एक बदमाश ने ऑटो चालक पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह खून से लथपथ होकर घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने बताया कि कुदुदंडा के 27 खोली निवासी सुमन सिंह ठाकुर का बेटा राजा सिंह ठाकुर ऑटो चालक है। वह ऑटो चलाकर अपना परिवार चलाता है।

राजा अपना ऑटो घर के पास गली में पार्क करता है। गुरुवार शाम को भी उसने गली में ऑटो पार्क किया था। जब वह ऑटो चलाने निकला तो ऑटो में मंगला के धुरीपारा निवासी अरविंद पटेल बैठा था। राजा सिंह जब ऑटो निकालने गए तो अरविंद पटेल स्टीयरिंग पर पैर रखकर बैठे थे। जब उन्होंने अरविंद को स्टीयरिंग पर पैर रखकर बैठने से रोका तो वह गाली-गलौज करने लगा और कहने लगा कि तेरे बाप का क्या जाता है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। इस दौरान बदमाश अरविंद पटेल ने चाकू निकाल लिया। देखते ही देखते उसने राजा के गले में चाकू से वार कर दिया, जिससे राजा खून से लथपथ होकर घायल हो गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही उसके परिजन पहुंचे, जिन्होंने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई