घर के सामने खेल रही नाबालिक लड़की से छेड़छाड़, आरोपी पहुंचा जेल

बिलासपुर। जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना दिनांक 4 नवंबर 2024 की शाम करीब 5:30 बजे की है जब पीड़िता अपने घर के बाहर खेल रही थी। उसी दौरान आरोपी गोपाल गंधर्व उम्र 35 वर्ष ने पीड़िता के साथ छेड़छाड़ की। पीड़िता ने इस घटना की जानकारी अपनी मां को दी, जिसके बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। अपराध दर्ज होते ही पचपेड़ी पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी को हिरासत में लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी गोपाल गंधर्व ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button