A Huge Crowd Gathered At The BNI Fair: बीएनआई व्यापार एवं उद्योग मेले में रविवार को लोगों की उमड़ी भारी भीड़,

कल अंतिम दिन

बिलासपुर। साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित बीएनआई व्यापार एवं उद्योग मेले में (A Huge Crowd Gathered At The BNI Fair) रविवार को लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अवकाश का लाभ उठाते हुए बड़ी संख्या में शहरवासियों, परिवारों, बच्चों एवं युवाओं ने मेले का भ्रमण कर खरीदारी और मनोरंजन का आनंद लिया। मेले में दिनभर उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा। बीएनआई व्यापार एवं उद्योग मेले का कल अंतिम दिन है।

इंटर स्कूल डांस प्रतियोगिता रहा मुख्य आकर्षण, 10 स्कूलों के 150 से अधिक बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुति

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से डॉ. राजकुमार सचदेव, कैट बिलासपुर के अध्यक्ष हीरानंद जयसिंह, सहायक प्राध्यापक भुवन राज सिंह, डॉ. सचिन यादव, शंकर राव, सोमदत्त जायसवाल, संतोष निषाद, अविनाश मोदी, विनोद पांडेय एवं बीएनआई के अध्यक्ष डॉ. किरण पाल सिंह चावला उपस्थित रहे।

मेले के दौरान दोपहर में हेल्दी बेबी प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें छोटे बच्चों की सेहत, सक्रियता एवं प्रतिभा को प्रोत्साहित किया गया। इसके साथ ही मेहंदी एवं रंगोली प्रतियोगिता में महिलाओं एवं युवतियों ने अपनी रचनात्मकता और कलात्मक कौशल का सुंदर प्रदर्शन किया।

शाम को मेले का मुख्य आकर्षण इंटर स्कूल डांस प्रतियोगिता रही, जिसमें शहर के 10 स्कूलों के 150 से अधिक छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। लोक एवं आधुनिक नृत्य शैलियों पर आधारित रंगारंग प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

इसके पश्चात किड्स स्पेशल अचीवमेंट अवार्ड सेरेमनी का आयोजन किया गया, जिसमें बिलासपुर के 12 प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपनी उपलब्धियों से जिले का नाम प्रदेश एवं देश स्तर पर रोशन किया है। वहीं शक्ति के स्पेशल चाइल्ड ब्लाइंड स्कूल के बच्चों ने भी अपनी कला एवं हुनर से उपस्थित जनसमूह का दिल जीत लिया। बच्चों के लिए आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता भी आकर्षण का केंद्र रही, जहां रंग-बिरंगे परिधानों में सजे नन्हे प्रतिभागियों ने सभी का मन मोह लिया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई