धार जिले में जघन्य वारदात: अंजान युवक ने मां-बाप के सामने मासूम के किए तीन टुकड़े

ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला

धार। मध्य प्रदेश के धार जिले में दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे क्षेत्र को हिला दिया। यहां एक अपरिचित युवक ने पांच वर्षीय मासूम की उसके मां-बाप के सामने ही नृशंस हत्या कर दी। घटना गांव आली की है, जहां आरोपी ने बच्चे के शव के तीन टुकड़े कर दिए।

जानकारी के अनुसार, रविवार को कालू सिंह के घर एक अंजान व्यक्ति बाइक से पहुंचा और सीधे घर में घुसकर पलंग पर बैठ गया। जब कालू और उसकी पत्नी ने पहचान पूछी तो उसने अचानक घर में रखा धारदार हथियार (फालिया) उठा लिया और उनके पांच वर्षीय बेटे पर हमला कर दिया। उसने मासूम की गर्दन काटकर अलग कर दी और शव के तीन टुकड़े कर दिए।

इस भयावह घटना से घर में चीख-पुकार मच गई। आरोपी भागने लगा, लेकिन शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने उसे बांधकर जमकर पीटा। बाद में पुलिस आरोपी को अस्पताल ले गई, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी ने बताया कि मृत आरोपी की पहचान महेश मेहड़ा (24), निवासी ग्राम भावती, जिला आलीराजपुर के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, वह पिछले तीन दिनों से घर से लापता था और अवसाद की स्थिति में था। वह गांव आली क्यों आया और मासूम की हत्या क्यों की, इसका पता नहीं चल पाया है।

घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया है। पुलिस ने एहतियातन अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है। साथ ही ग्रामीणों द्वारा आरोपी की पिटाई से हुई मौत के मामले में भी हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया है। यह जघन्य वारदात पूरे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का कारण बन गई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button