हाथियों के दल ने मकानों को किया तहस-महस, फसलों को रौंदकर किया बर्बाद

सीतापुर। छत्तीसगढ़ के सीतापुर में 35 जंगली हाथियों का दल विचरण कर रहा है। हाथियों के दल ने घरों और फसलों को काफी नुकसान पहुँचाया है। वहीं जंगल मे हाथियों की मौजूदगी देखते हुए वन अमला इन पर पैनी नजर रखे हुए है। साथ ही वन विभाग के अधिकारी लोगों को जंगल जाने और हाथियों से दूर रहने की अपील कर रहे है।

दरअसल, वनपरिक्षेत्र सीतापुर के जंगलों में 35 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। हाथियों के दल ने खेतों में लगे फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया। जिसके कारण इलाके के किसानों की चिंता और बढ़ गई है। साथ ही दो घरों को भी हाथियों के झुंड ने तहस नहस कर दिया है। हाथियों का दल विचरण करते हुए ग्राम ललितपुर के बीजाटिहली पहाड़ में डटा हुआ है।

वन विभाग का मैदानी अमला जंगली हाथियों के दल पर नजर जमाये हुए हैं। हाथियों को लेकर वन अमला पूरी तरह सतर्क है। इस दौरान विभाग लोगों को जंगलों में जाने और हाथियों से दूर रहने की अपील कर रहा है। ताकि किसी तरह के जानमाल के नुकसान से बचा जा सके। विचरण के दौरान हाथियों ने दो मकानों समेत खेतों में लगे रहर,आलू के फसलों को भी रौंद दिया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई