मनेंद्रगढ़ में घूम रहा 11 हाथियों का दल, दहशत में ग्रामीण, एलीफेंट्स पर वन विभाग की नजर ..

वन मण्डल मनेंद्रगढ़ के केल्हारी वन परिक्षेत्र में 11 हाथियों का दल घूम रहा है. जिससे इलाके में रहने वाले लोगों में डर का माहौल है. वन विभाग ने ग्रामीणों को सावधानी बरतने और जंगल की ओर न जाने की सलाह दी है.

11 हाथियों का दल पहुंचने से दहशत: दहियाडाँड़ के पंडरा नाला क्षेत्र में शुक्रवार सुबह इन हाथियों के दल को देखा गया. वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, 11 हाथियों का दल बीट दहियाडाड़ के कक्ष क्रमांक RF 962 में घूम रहा है. यह दल संभावित रूप से ग्राम चनवारीडाड़, दहियाडाड़, शिवपुर, डिहुली, मुड़धोवा और देवरा की ओर बढ़ सकता है. ऐसे में वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने और जंगल की ओर न जाने की सख्त हिदायत दी है.

एमसीबी वन विभाग की हाथियों पर नजर: वन परिक्षेत्राधिकारी रामसागर कुर्रे ने बताया ” हाथियों की लगातार निगरानी की जा रही है. हाथी जिस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं वहां के गांव वालों को पहले से सूचना दी जा रही है. ग्रामीणों को सलाह दी गई है कि वे जंगल की ओर न जाएं और खुद को सुरक्षित रखें. शाम के समय घर से बाहर ना निकलें. “

फिलहाल शांत है हाथी: 11 हाथियों के दल ने अब तक किसी भी तरह की जनहानि या फसल नुकसान नहीं किया है. लेकिन हाथियों का यह दल किसी भी समय खतरनाक साबित हो सकता है. जिससे ग्रामीण डरे हुए हैं. मानसून के इस मौसम में ग्रामीणों का जंगल और खेतों की ओर जाना आम है, जिससे खतरा और भी बढ़ जाता है.

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई