कुत्ता घुमा रही युवती को जबरन घर में खींचा, परिजनों को आपत्तिजनक हालत में मिली; आरोपी गिरफ्तार

शामली। थाना क्षेत्र के एक गांव में कुत्ता घुमाने के लिए निकली युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता परिजनों को गांव के बाहर एक घर में आपत्तिजनक हालत में मिली। पिता ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी घर से कुत्ते को टहलाने के लिए निकली थी। वह गांव से थोड़ा बाहर नहर की पटरी पर पहुंची। इस दौरान वहां पहले से मौजूद युवक ने उसको जबरन अपने घर की तरफ खींच लिया। उसके साथ दुष्कर्म किया।

पिता ने दी पुलिस में दी तहरीर

पीड़ित काफी देर से घर नहीं पहुंची, तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने उसको खोजा तो वह युवक के घर पर आपत्तिजनक स्थिति में मिली। पिता ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराकर कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने कार्रवाई को आगे बढ़ाने के लिए किशोरी को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया। ग्रामीणों की कार्रवाई की मांग के बाद पुलिस ने आरोपी को तुरंत ही गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक क्षतिज कुमार ने पीड़ितों से कहा कि आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

आरोपी युवक है आदतन अपराधी

युवक आदतन अपराधी है। वह पहले भी एक हत्या के मामले में जेल की हवा खा चुका है। आरोपी की मां साधना सहकारी समिति की चेयरमैन है। वह भी गांव इसका रसूख झाड़ता घूमता है। वह सोशल मीडिया पर खुद को साधना सहकारी समिति का चेयरमैन बताता है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button