फर्जी पट्टा बनाकर धान बेचने का आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की जांच की मांग

बिलासपुर। जिले के ग्राम चिस्दा में शासकीय भूमि पर फर्जी पट्टा बनाकर धान बेचने का गंभीर मामला सामने आया है। गांव के 15 ग्रामीणों ने कलेक्टर जनदर्शन में पहुंचकर कलेक्टर को लिखित शिकायत सौंपते हुए निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीणों का आरोप है कि धीरज दास नामक व्यक्ति ने खसरा नंबर 43/5, रकबा 1.011 हेक्टेयर शासकीय भूमि पर कोटवार, पटवारी और सरपंच की मिलीभगत से फर्जी पट्टा बनवाया और राजस्व रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा लिया। जबकि शिकायतकर्ताओं का कहना है कि वे पिछले 35–40 वर्षों से इसी भूमि के एक हिस्से पर मकान बनाकर रह रहे हैं और खेती-बाड़ी करते आ रहे हैं।6496996d fae0 49e9 814f 179c6d7bc6b3 1 8b27169c d976 4a46 8114 f76816a2bee0 96a62eaf d749 4ff6 9201 1a0a46a7d4fe 83d88a08 8161 4a9c bbd3 5e112f6d9eee fd738f0f d20f 4a88 b722 eab83fb3f836 5a428558 389d 4739 9fc9 354e3dce9c38 f832897f 4ac3 405c 97ef d5a66e30eaa1 abd4f9d7 c170 4d70 b548 0e8743fb201b

आरोप यह भी है कि बिना वास्तविक खेती किए ही वर्ष 2025–26 में एग्रीस्टेक पोर्टल के माध्यम से धान बेचने का टोकन कटवाया गया, जो सीधे तौर पर शासन के साथ धोखाधड़ी है।

ग्रामीणों ने कलेक्टर से फर्जी पट्टा निरस्त करने, नामांतरण रद्द करने और दोषियों पर आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की है। अब प्रशासन की जांच और आगे की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई