SECL: एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर में धूमधाम से मना 77वां गणतंत्र दिवस

सीएमडी हरीश दुहान ने किया ध्वजारोहण

देश के 77वें गणतंत्र दिवस का पर्व 26 जनवरी को बिलासपुर स्थित सीसीएल मुख्यालय (SECL ) में भी पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर एसेंशियल मुख्यालय में एसईसीएल के सीएमडी हरीश दुहान द्वारा ध्वजारोहण किया गया। वहीं मुख्य समारोह वसंत विहार हेलीपैड ग्राउंड में आयोजित किया गया, जहां सीएमडी हरीश दुहान ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान गाया। ध्वजारोहण के पश्चात कमांडर द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया और मार्च पास्ट की सलामी ली गई।

उत्कृष्ट कर्मचारियों का हुआ सम्मान, (SECL)

इस अवसर पर एसईसीएल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान तीनों रंग के प्रतीक स्वरूप गुब्बारों को आकाश में छोड़ा गया, जिससे वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया। इसके बाद स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। वहीं एसईसीएल के विभिन्न विभागों द्वारा तैयार की गई आकर्षक झांकियों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएमडी हरीश दुहान ने कहा कि एसईसीएल कोयला लदान के क्षेत्र में लगातार उत्कृष्ट कार्य कर रहा है और देश की बिजली आपूर्ति के लिए आवश्यक कोयला उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। साथ ही उन्होंने एसईसीएल की सामाजिक जिम्मेदारियों और उपलब्धियों को भी साझा किया

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई