ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र से सम्मानित, ISS जाने वाले पहले भारतीय

ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को उनके ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) मिशन के दौरान असाधारण साहस के लिए देश के सर्वोच्च शांतिकालीन वीरता पुरस्कार अशोक चक्र से सम्मानित किया जाएगा। एक्सिओम-4 मिशन के दौरान शुभांशु ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में अदम्य साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए भारत का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर गौरवान्वित किया।

शुभांशु शुक्ला तीन अन्य यात्रियों के साथ एक्सिओम-4 मिशन के तहत ISS गए थे और उन्होंने 25 जून 2025 को उड़ान भरी थी। वे विंग कमांडर राकेश शर्मा के बाद अंतरिक्ष जाने वाले दूसरे भारतीय हैं। शुभांशु ने स्पेस में लगभग 20 दिन बिताए और इस दौरान 60 से अधिक प्रयोग किए, जिनमें जैवचिकित्सा विज्ञान, तंत्रिका विज्ञान, कृषि, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी और उन्नत सामग्री विज्ञान शामिल हैं।

उनकी इस उपलब्धि के लिए उन्हें अशोक चक्र प्रदान किया जाएगा, जो उनके साहस, कर्तव्यनिष्ठा और भारत के अंतरराष्ट्रीय सम्मान को पहचानने के लिए दिया गया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button