सड़क सुरक्षा माह में बिना हेलमेट बाइक चलाते दिखे शिक्षा मंत्री, सोशल मीडिया पर उठे सवाल

सड़क सुरक्षा माह के दौरान छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का बिना हेलमेट बाइक चलाते हुए वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वे समर्थकों के साथ दुर्ग की सड़कों पर बाइक चलाते नजर आ रहे हैं, जिससे सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी का मामला सामने आया है।

मंत्री गजेंद्र यादव ने यह वीडियो खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया था। इसके बाद लोगों ने इस पर सवाल उठाने शुरू कर दिए। दूसरी ओर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सांसद बृजमोहन अग्रवाल के साथ हेलमेट पहनकर स्कूटी चलाते हुए नजर आए। इस तस्वीर के जरिए उन्होंने ट्रैफिक नियमों का पालन करने का संदेश दिया।

दोनों तस्वीरों के सामने आने के बाद लोगों ने शिक्षा मंत्री के व्यवहार पर नाराजगी जताई। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने लिखा कि जब मंत्री खुद नियमों का पालन नहीं करेंगे, तो आम जनता से इसकी उम्मीद कैसे की जा सकती है।

कई लोगों ने यह भी सवाल उठाया कि यदि आम व्यक्ति बिना हेलमेट वाहन चलाता है तो उसका चालान काटा जाता है, लेकिन जनप्रतिनिधियों पर कार्रवाई क्यों नहीं होती। कुछ यूजर्स ने व्यंग्य करते हुए लिखा कि अब पुलिस चालान काटे तो यह वीडियो दिखाना होगा।

सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान इस तरह की लापरवाही को लेकर लोगों ने मंत्री की आलोचना की है। उनका कहना है कि जिम्मेदार पद पर बैठे लोगों को समाज के सामने उदाहरण पेश करना चाहिए, ताकि आम नागरिक भी नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित हों।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई