Unauthorized Duty: बिना अनुमति 48 शिक्षकों की ड्यूटी, शिक्षा विभाग सख्त

कबड्डी प्रतियोगिता के नाम पर पढ़ाई प्रभावित

कोटा के बीईओ एन.के. मिश्रा एक बार फिर विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। (Unauthorized Duty) इस बार मामला सीधे बच्चों की पढ़ाई से जुड़ा है। कोटा में 23 से 25 जनवरी तक स्वतंत्रता सेनानी शहीद वीरनारायण सिंह की स्मृति में तीन दिवसीय अखिल भारतीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में देश के 17 राज्यों की महिला और पुरुष टीमें हिस्सा ले रही हैं। लेकिन इसी आयोजन को लेकर शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है ।

कोटा बीईओ फिर विवादों में, बच्चों की पढ़ाई बनी शिकार, (Unauthorized Duty) 

आरोप है कि बीईओ एन.के. मिश्रा ने बिना उच्चाधिकारियों की अनुमति परीक्षा के दौरान 48 शिक्षक और व्यायाम शिक्षकों की ड्यूटी सीधे कबड्डी प्रतियोगिता में लगा दी।  इस फैसले के चलते शिक्षकों को कक्षा छोड़कर तीन दिनों तक मैदान में रहना पड़ेगा, जिससे छात्रों की पढ़ाई पर सीधा असर पड़ा है। मामले की शिकायत मिलने पर जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच कराई और लापरवाही पाए जाने पर कोटा बीईओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। गौरतलब है कि यही बीईओ पहले भी मंत्री गजेंद्र यादव की समीक्षा बैठक में फटकार खा चुके हैं और अब फिर अपने फैसलों को लेकर विवाद में आ गए हैं। डीईओ ने साफ कहा है। परीक्षा के समय पढ़ाई बाधित करना गंभीर मामला है, जवाब के बाद नियमानुसार कार्रवाई तय है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button