Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

आवारा कुत्तों का आतंक: 17 माह के मासूम पर हमला, गंभीर रूप से किया घायल

राजौरी। जिले में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे आम लोगों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ताजा मामला बुधवार का है, जब आवारा कुत्तों के एक झुंड ने घर के बाहर खड़े 17 माह के मासूम बच्चे पर अचानक हमला कर दिया। इस दर्दनाक घटना में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, शहर के बाहरी क्षेत्र चनैनी बगला में 17 महीने का प्रणव अपने घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान अचानक आवारा कुत्तों का झुंड वहां पहुंचा और बच्चे पर हमला कर दिया। कुत्तों ने बच्चे के चेहरे और बाजू को बुरी तरह नोच लिया, जिससे उसके शरीर पर कई गहरे जख्म आ गए। मासूम की चीख-पुकार सुनकर परिजन और आसपास के लोग दौड़े और किसी तरह कुत्तों को भगाया।

घटना के तुरंत बाद परिजन बच्चे को इलाज के लिए राजौरी मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे एंटी-रेबीज इंजेक्शन सहित प्राथमिक उपचार दिया। चिकित्सकों के अनुसार बच्चे की हालत फिलहाल स्थिर है, लेकिन गंभीर चोटों को देखते हुए उसे निगरानी में रखा गया है। परिजनों का कहना है कि अगर कुछ मिनट की भी देरी हो जाती तो बच्चे की जान को खतरा हो सकता था।

इस घटना से इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने नगर परिषद और प्रशासन की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए कहा कि आवारा कुत्तों की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। लोगों का कहना है कि बच्चे, बुजुर्ग और राहगीर सभी खतरे में हैं।

स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि इलाके में आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए और उनके टीकाकरण व नसबंदी की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई