अश्लील वीडियो कांड: DGP सस्पेंड, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने मचाया बवाल

दिल्ली। कर्नाटक के डीजीपी रामचंद्र राव पर अश्लील वीडियो कांड के बाद सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इन वीडियो में राव को महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा गया। वीडियो सामने आने के बाद कर्नाटक में विवाद और चिंता की स्थिति बन गई।

रामचंद्र राव ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज किया है और दावा किया है कि उन्हें फंसाया जा रहा है। वीडियो कांड के बाद उन्होंने गृह मंत्री जी परमेश्वर से मुलाकात की कोशिश की, लेकिन दोनों की बैठक नहीं हो सकी। मीडिया से बातचीत में राव ने कहा, “यह पूरी तरह मनगढ़ंत है और वीडियो फेक है।”

रामचंद्र राव राज्य के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और नागरिक अधिकार प्रवर्तन निदेशालय (डीसीआरई) के महानिदेशक (डीजीपी) थे। वायरल वीडियो उनके कार्यालय में बने सीसीटीवी कैमरों द्वारा रिकॉर्ड किए गए बताए जा रहे हैं। वीडियो में उन्हें वर्दी और सूट में महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाया गया है। वीडियो में उनके कार्यालय में भारतीय ध्वज तिरंगा और पुलिस विभाग का प्रतीक चिन्ह भी स्पष्ट दिखाई दे रहा है।

सूत्रों के अनुसार, यह वीडियो लगभग एक साल पुराना है और फिल्म अभिनेत्री रान्या राव के सोना तस्करी मामले में गिरफ्तारी से पहले का बताया जा रहा है। रामचंद्र राव रान्या राव के सौतेले पिता हैं। रान्या को मार्च 2025 में सोना तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। आरोप है कि रान्या ने अपने पिता के पद का फायदा उठाकर प्रोटोकॉल का गलत लाभ लिया।

अश्लील वीडियो वायरल होने और डीजीपी के सस्पेंड होने के बाद राज्य में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच हड़कंप मच गया है। अब मामले की जांच और वायरल वीडियो के स्रोत का पता लगाने के लिए अधिकारियों द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस विवाद ने कर्नाटक पुलिस प्रशासन की छवि को भी चुनौती दी है और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई