Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

महाराष्ट्र निकाय चुनाव: BMC में BJP की ऐतिहासिक जीत, ठाकरे परिवार का दबदबा खत्म

महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों के चुनाव नतीजे सामने आ चुके हैं और इनमें सबसे बड़ी जीत भारतीय जनता पार्टी (BJP) के खाते में गई है। सभी की नजरें बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) पर टिकी थीं, जहां उतार-चढ़ाव भरे मुकाबले के बाद BJP ने बड़ी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ मुंबई में करीब तीन दशक से चला आ रहा ठाकरे परिवार का वर्चस्व खत्म हो गया है।

बीएमसी की 227 सीटों में BJP ने 88 सीटें जीतीं, जबकि उसकी सहयोगी शिवसेना (एकनाथ शिंदे) को 28 सीटें मिलीं। इस तरह BJP-शिंदे गठबंधन ने कुल 116 सीटों के साथ बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया। अब पहली बार मुंबई में BJP का मेयर बनने जा रहा है। वहीं शिवसेना (उद्धव ठाकरे) को 65 सीटों पर संतोष करना पड़ा और राज ठाकरे की एमएनएस को सिर्फ 6 सीटें मिलीं।

कांग्रेस ने वंचित बहुजन आघाड़ी के साथ मिलकर चुनाव लड़ा, लेकिन उसे बीएमसी में 24 सीटें ही मिल सकीं। AIMIM को 8, अजित पवार की एनसीपी को 3, समाजवादी पार्टी को 2 और एनसीपी (शरद पवार) को सिर्फ 1 सीट मिली।

पूरे प्रदेश में बीजेपी का दबदबा

BJP के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन ने राज्य के 29 में से 25 नगर निगमों पर जीत हासिल की है। कुल 2868 सीटों में BJP ने 1400 से ज्यादा सीटें जीतीं, जबकि शिवसेना (शिंदे) को 397 सीटें मिलीं। कांग्रेस को 324, शिवसेना (उद्धव) को 153 और एमएनएस को 13 सीटों पर जीत मिली।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के गढ़ नागपुर नगर निगम में BJP ने 151 में से 102 सीटों पर जीत दर्ज की। पुणे और पिंपरी-चिंचवड जैसे पवार परिवार के मजबूत गढ़ों में भी BJP ने बाजी मार ली।

AIMIM और कांग्रेस का मिला-जुला प्रदर्शन

AIMIM ने राज्यभर में अच्छा प्रदर्शन करते हुए कुल 114 सीटें जीतीं। छत्रपति संभाजीनगर में पार्टी को 33 सीटें मिलीं, जबकि मालेगांव में 21 सीटों पर जीत दर्ज की।

कांग्रेस ने लातूर नगर निगम में 70 में से 43 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया। चंद्रपुर और भिवंडी-निजामपुर में भी कांग्रेस का दबदबा रहा।

कुछ जगहों पर बीजेपी को झटका

वसई-विरार नगर निगम में बहुजन विकास अघाड़ी (BVA) ने 71 सीटों के साथ सत्ता पर कब्जा जमाया, जबकि बीजेपी को 43 सीटें मिलीं। मालेगांव में ISLAM पार्टी ने जीत दर्ज की।

महाराष्ट्र निकाय चुनावों में BJP ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए राज्य की राजनीति में अपनी मजबूत पकड़ साबित की है। खासतौर पर बीएमसी में जीत ने सियासी समीकरण बदल दिए हैं और आने वाले समय में इसका असर राज्य की राजनीति पर साफ नजर आएगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई