Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

पुणे और पिंपरी चिंचवड नगर निगम चुनाव में कड़ा मुकाबला, रुझानों पर सबकी नजर

महाराष्ट्र के पुणे और पिंपरी चिंचवड महानगरपालिका चुनाव के लिए डाले गए वोटों की गिनती जारी है। दोनों प्रमुख शहरी निकायों के नतीजों को लेकर राजनीतिक हलकों में खासा उत्साह है, क्योंकि यहां पवार परिवार की सियासी साख भी दांव पर लगी मानी जा रही है।

पुणे नगर निगम की 165 सीटों के लिए हुए चुनाव में 52.42 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था, जबकि पिंपरी चिंचवड में 57.71 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले थे। मतगणना सुबह से शुरू हुई और अंतिम नतीजे शाम तक आने की उम्मीद है।

चुनावी मुकाबले में भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के बीच सीधी टक्कर देखी जा रही है। पिंपरी चिंचवड में बीजेपी बहुमत हासिल करने का दावा कर रही है, वहीं एनसीपी भी सत्ता में वापसी की उम्मीद जता रही है। एनसीपी को शिवसेना और निर्दलीय उम्मीदवारों के समर्थन की भी उम्मीद बताई जा रही है।

मतगणना के शुरुआती रुझानों में पुणे नगर निगम चुनाव में कांग्रेस ने भी खाता खोला है। वार्ड नंबर 18 से कांग्रेस उम्मीदवार की जीत सामने आई है। वहीं कुछ वार्डों में बीजेपी के उम्मीदवारों ने बढ़त और जीत दर्ज की है। पिंपरी चिंचवड में अब तक के रुझानों में बीजेपी और एनसीपी के बीच कांटे की टक्कर नजर आ रही है, जबकि शिवसेना और अन्य दल भी कुछ वार्डों में आगे चल रहे हैं।

पिछले चुनावों पर नजर डालें तो 2017 में पिंपरी चिंचवड नगर निगम में बीजेपी ने बड़ी जीत दर्ज की थी और एनसीपी को करारी हार का सामना करना पड़ा था। वहीं पुणे नगर निगम में भी बीजेपी को स्पष्ट बहुमत मिला था और उसने मेयर पद पर कब्जा जमाया था।

इस बार के चुनाव नतीजे यह तय करेंगे कि क्या एनसीपी पिंपरी चिंचवड में अपनी खोई हुई जमीन वापस हासिल कर पाएगी या फिर बीजेपी एक बार फिर अपना दबदबा कायम रखने में सफल होगी। पुणे और पिंपरी चिंचवड के नतीजों को महाराष्ट्र की राजनीति के लिए अहम माना जा रहा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई