Robbery At A Petrol Pump: रतनपुर के बॉबी पेट्रोल पंप पर गन पॉइंट पर 28 हजार की लूट

बिलासपुर में बेखौफ बदमाश

बिलासपुर के रतनपुर क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। (Robbery At A Petrol Pump) बीती रात जाली और बेलतरा के बीच स्थित बॉबी पेट्रोल पंप पर तीन नकाबपोश बदमाशों ने हथियारों के दम पर लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। सामान्य ग्राहक बनकर आए इन बदमाशों ने पहले पेट्रोल भरवाया और फिर कर्मचारी पर पिस्टल तानकर नकदी लूट ली। इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की तलाश में जुट गई है…..

स्कैनर मांगने के बहाने निकाली पिस्टल, महज 30 सेकंड में वारदात को अंजाम देकर लुटेरे फरार

घटना 11 और 12 जनवरी की दरमियानी रात करीब 12 बजे की है। (Robbery At A Petrol Pump) मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक बॉबी पेट्रोल पंप पहुंचे और 1000 रुपये का पेट्रोल भरवाया। जब कर्मचारी ने भुगतान मांगा, तो आरोपियों ने ऑनलाइन पेमेंट का बहाना बनाया। जैसे ही कर्मचारी ने स्कैनर आगे किया, आरोपियों ने उसे धक्का देकर मारपीट शुरू कर दी और एक युवक ने पिस्टल निकालकर उस पर तान दी।

जान से मारने की धमकी देकर बदमाशों ने कर्मचारी की जेब में रखे करीब 28 हजार रुपये लूट लिए और रफूचक्कर हो गए। पूरी वारदात महज आधे मिनट के भीतर अंजाम दी गई। घटना की सूचना मिलते ही रतनपुर थाना प्रभारी नीलेश पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फिलहाल पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जब्त कर लिया है और संदिग्धों की से भी पूछताछ शुरू कर दी है………

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई