Chain Snatching: जया किशोरी के प्रवचन में चेन स्नैचिंग

प्रवचन कार्यक्रम में भीड़ का फायदा, महिला के गले से सोने की चेन पार

बिलासपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है, (Chain Snatching) जहां मशहूर कथावाचक जया किशोरी के प्रवचन कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद चोरी की वारदात हो गई। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मिनोचा कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची एक महिला के गले से अज्ञात महिलाओं ने सोने की चेन चोरी कर ली। हैरानी की बात यह है कि मौके पर पुलिस के साथ-साथ जया किशोरी की निजी सुरक्षा टीम भी तैनात थी, फिर भी चोर बेखौफ होकर वारदात को अंजाम देने में सफल रही…..

पुलिस और निजी सुरक्षा तैनात, फिर भी चोर महिला फरार….

वैष्णवी विहार उसलापुर निवासी प्रेमलता यादव अपनी बहन के साथ मिनोचा कॉलोनी में आयोजित जया किशोरी के प्रवचन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थीं। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद शाम करीब सात बजे दोनों सड़क किनारे चाय स्टॉल पर रुकीं। इसी दौरान भीड़ का फायदा उठाकर किसी अज्ञात महिला ने प्रेमलता यादव के गले से करीब डेढ़ तोला वजनी सोने की चेन चोरी कर ली। पीड़िता को गले में खिंचाव महसूस हुआ, लेकिन भीड़ अधिक होने के कारण वह तुरंत कुछ समझ नहीं सकीं। जब तक संभलतीं, आरोपी महिला मौके से फरार हो चुकी थी….

सुरक्षा के बीच वारदात, (Chain Snatching)

पीड़िता की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। चोरी गई चेन की कीमत करीब 90 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस अब घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है।

वहीं इस पूरे मामले में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं, क्योंकि कार्यक्रम स्थल पर पुलिस के साथ-साथ जया किशोरी की निजी सुरक्षा टीम भी मौजूद थी, इसके बावजूद चोर ने अपना काम बखूबी निभाया। इसे जया किशोरी के सुरक्षाकर्मियों की बड़ी चूक के तौर पर देखा जा रहा है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि भीड़भाड़ वाले आयोजनों में अपने कीमती सामान को लेकर विशेष सतर्कता बरतें……

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई