Got Hellfire: शराब दुकान मार्ग पर मिला नरकंकाल
कपड़ों से परिजनों ने की पहचान

खैरागढ़ जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, (Got Hellfire) जहां पैलीमेटा गांव में शराब दुकान मार्ग के पास सड़क किनारे एक नरकंकाल मिलने से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई, वहीं पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी है…
पैलीमेटा गांव में नरकंकाल मिलने से हड़कंप, शराब दुकान मार्ग किनारे सड़क से बरामद
पैलीमेटा गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब ग्रामीणों ने शराब दुकान जाने वाले मार्ग के पास सड़क किनारे एक नरकंकाल देखा। सूचना फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों के अनुसार गांव का एक युवक बीते करीब डेढ़ माह से लापता था, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पहले ही थाने में दर्ज कराई गई थी। आशंका जताई जा रही थी कि मिला नरकंकाल उसी युवक का हो सकता है। सूचना पर मोहगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची, पंचनामा कार्रवाई के बाद कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव भेजा गया।
डेढ़ माह पहले दर्ज थी गुमशुदगी, (Got Hellfire)
कंकाल के पास मिले कपड़ों के आधार पर परिजनों ने उसकी पहचान अनाड़ी धुर्वे उम्र 33 वर्ष के रूप में की है। थाना प्रभारी रोहित रजक के अनुसार प्रारंभिक जांच में संभावना जताई जा रही है कि कुछ माह पहले इस क्षेत्र में बांध का पानी भरा हुआ था और शराब के नशे की हालत में युवक पानी में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी….





