छत्तीसगढ़: कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू 42 लाख की धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार

जांजगीर चांपा|सारागांव थाना क्षेत्र के ग्राम परसापाली निवासी राम कुमार शर्मा की शिकायत पर कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू को 42 लाख 78 हजार रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया गया और 22 दिनों की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

जांच में पाया गया कि विधायक बालेश्वर साहू और गौतम राठौर ने राम कुमार शर्मा के साथ मिलकर धोखाधड़ी की। यह मामला थाना चांपा में अपराध क्रमांक 450/2025 के तहत दर्ज किया गया था। जांच और साक्ष्य के आधार पर अभियोग पत्र तैयार कर नौ जनवरी को न्यायालय में पेश किया गया।

सीजेएम न्यायालय द्वारा चालान स्वीकार करने के बाद जेल वारंट जारी किया गया। विधायक द्वारा नियमित बेल के लिए आवेदन किया गया था, लेकिन न्यायालय ने उसे खारिज कर दिया और पुलिस ने विधायक को जेल दाखिल कर दिया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button