Passengers Are Facing Difficulties: रतनपुर में प्रतीक्षालय बंद होने की वजह से यात्री परेशान
पूरा बस स्टैंड दुकानों में तब्दील हो चुका है।

जिले की धर्म नगरी रतनपुर (Passengers Are Facing Difficulties) का नाम सुनते ही लगता है कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों के लिए हर बुनियादी सुविधा मौजूद होगी। लेकिन सच्चाई कुछ और ही है। जिस रतनपुर को आस्था का केंद्र माना जाता है, वहीं यात्री आज सबसे ज़्यादा परेशान हैं। रतनपुर बस स्टैंड करीब 25 साल पहले इसलिए बनाया गया था कि बसों को ठहरने की जगह मिले और यात्रियों को बैठने के लिए प्रतीक्षालय हो। लेकिन आज यात्री प्रतीक्षालय पर ताला लगा है और पूरा बस स्टैंड दुकानों में तब्दील हो चुका है।
शहर की राजनीति भी गरमाई हुई है। (Passengers Are Facing Difficulties)
रतनपुर उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है। रोज़ाना यहां से सैकड़ों यात्री गुजरते हैं। प्रतीक्षालय बंद होने की वजह से यात्रियों को सड़क किनारे, धूप और बारिश में खड़े होकर बस का इंतज़ार करना पड़ता है।लोगों का आरोप है कि नगर पालिका ने बस स्टैंड परिसर को किराए पर दे दिया, जिससे बसों का नियमित ठहराव बंद हो गया। जिस जगह को सार्वजनिक सुविधा के लिए बनाया गया था, वही आज व्यापार का केंद्र बनता जा रहा है। जिसे लेकर शहर की राजनीति भी गरमाई हुई है।





