Boycott Of The General Assembly: सीईओ पर विकास कार्यों की अनदेखी और वित्तीय पारदर्शिता न होने के आरोप, विधायक से मिलकर हटाने की मांग का फैसला….

तखतपुर जनपद पंचायत सामान्य सभा का बहिष्कार

तखतपुर जनपद पंचायत में सियासी और प्रशासनिक टकराव खुलकर सामने आ गया है। (Boycott Of The General Assembly) सामान्य सभा की बैठक तय समय पर शुरू नहीं हो सकी और सदस्यों की अनुपस्थिति के चलते स्थगित करनी पड़ी। इस बैठक का बहिष्कार भाजपा समर्थित जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों ने किया, जिसके बाद जनपद स्तर पर हलचल तेज हो गई है।

भाजपा समर्थित जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों ने सामान्य सभा बैठक का किया बहिष्कार, तय समय पर शुरू नहीं हो सकी बैठक

जनपद अध्यक्ष माधवी वस्त्रकार ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी सत्यव्रत तिवारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि सीईओ का जनपद क्षेत्र के विकास कार्यों से कोई सरोकार नहीं है। जनप्रतिनिधि और ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर कार्यालय पहुंचते हैं, लेकिन अधिकारी उपलब्ध नहीं रहते और यदि मुलाकात होती भी है तो उन्हें टाल दिया जाता है। अध्यक्ष का आरोप है कि इस संबंध में पंचायत मंत्री से भी शिकायत की जा चुकी है, बावजूद इसके कार्यप्रणाली में कोई सुधार नहीं हुआ

सीईओ पर विकास कार्यों की अनदेखी और वित्तीय पारदर्शिता न होने के आरोप, विधायक से मिलकर हटाने की मांग का फैसला….

उपाध्यक्ष राकेश तिवारी ने इसे जनपद सदस्यों के अधिकारों का खुला हनन बताया है। (Boycott Of The General Assembly सदस्यों का आरोप है कि आवास और राशनकार्ड जैसी योजनाओं में अनियमितताएं हो रही हैं और वित्तीय कार्यों में पारदर्शिता का अभाव है। वहीं दूसरी ओर सीईओ सत्यव्रत तिवारी ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि सभी कार्य शासन के निर्देशों के अनुसार किए जा रहे हैं और सदस्यों की अनुपस्थिति के कारण ही बैठक स्थगित हुई। अब देखना होगा कि यह सियासी खींचतान किस मोड़ पर जाकर थमती है…

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई