Interference From Drug Addicts: छात्रावास परिसर में नशेड़ियों का बढ़ता दखल
छात्रों ने एकजुट होकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई

जरहाभाटा स्थित छात्रावास परिसर से सामने आ रही तस्वीरें प्रशासन की चिंता बढ़ाने वाली हैं। (Interference From Drug Addicts) छात्रों का आरोप है कि छात्रावास का मैदान अब पढ़ाई और खेलकूद की जगह नशेड़ियों का ठिकाना बनता जा रहा है। हालात ऐसे बन गए हैं कि छात्र खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और इसका सीधा असर उनकी पढ़ाई पर पड़ रहा है….
छात्रावास का माहौल भी भय के साये में आ गया है।
छात्रों के मुताबिक, छात्रावास परिसर में स्थित मैदान का उपयोग अब बाहरी नशेड़ी खुलेआम नशा करने के लिए कर रहे हैं। जहां पहले छात्र खेल गतिविधियों में हिस्सा लेते थे, वहां अब नशे का जमावड़ा देखने को मिल रहा है। नशेड़ियों की मौजूदगी के कारण छात्र मैदान में जाने से कतराने लगे हैं, जिससे न केवल उनकी शारीरिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं, बल्कि छात्रावास का माहौल भी भय के साये में आ गया है।
छात्रों ने एकजुट होकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, (Interference From Drug Addicts)
छात्रों का आरोप है कि नशेड़ी केवल नशा कर परिसर में हंगामा ही नहीं करते, बल्कि कई बार छात्रों के साथ मारपीट जैसी घटनाओं को भी अंजाम दे चुके हैं। इस संबंध में छात्रावास अधीक्षक को कई बार अवगत कराने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। परेशान छात्रों ने एकजुट होकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और मांग की है कि छात्रावास परिसर में असामाजिक तत्वों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित किया जाए, ताकि छात्र सुरक्षित माहौल में रहकर अपनी पढ़ाई पूरी कर सकें……





