Water problem: पेयजल संकट से जूझ रहा बिलासपुर, घटिया पाइपलाइन सामग्री पर उठे सवाल

कांग्रेस पार्षद दल ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

नगर पालिक निगम बिलासपुर में अमृत मिशन योजना के तहत स्वच्छ पेयजल आपूर्ति (Water problem) को लेकर गंभीर अव्यवस्था सामने आई है। नेता प्रतिपक्ष भरत कुमार कश्यप के नेतृत्व में कांग्रेस पार्षद दल ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए योजना में भारी अनियमितताओं का आरोप लगाया। पार्षदों ने बताया कि लगभग 300 करोड़ रुपये की लागत से चल रही इस योजना के बावजूद पिछले दो वर्षों से शहर के कई क्षेत्रों में महीनों तक पेयजल आपूर्ति बाधित रही है।

अमृत मिशन के तहत पेयजल आपूर्ति में घोर अव्यवस्था, (Water problem) 

ज्ञापन में कहा गया कि पाइपलाइन विस्तार में उपयोग की गई सामग्री निर्धारित मापदंडों के अनुरूप नहीं है, जिसके कारण बार-बार लीकेज और वाल्व खराब हो रहे हैं। वैकल्पिक वाल्व व्यवस्था न होने से आम नागरिकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। दूषित पेयजल आपूर्ति से महामारी फैलने का खतरा बताते हुए कांग्रेस पार्षदों ने कलेक्टर से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर तत्काल सुधार और स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button