रेल यात्रियों को बड़ी राहत: रेलवन ऐप से अनारक्षित टिकट पर मिलेगी 3% छूट

बिलासपुर।रेल यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए रेलवे प्रशासन ने नई मोबाइल एप्लीकेशन “रेलवन” की शुरुआत की है। इस ऐप के जरिए अब अनारक्षित टिकट बुक करना पहले से ज्यादा आसान और किफायती हो गया है। रेलवन ऐप से टिकट बुक करने पर यात्रियों को 3 प्रतिशत तक की छूट भी दी जाएगी।

रेलवन ऐप भारतीय रेल से जुड़ी कई सेवाओं को एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराता है। यात्री इस ऐप के माध्यम से सुरक्षित, तेज और सरल तरीके से अनारक्षित टिकट बुक कर सकते हैं। रेलवे प्रशासन के अनुसार, यह छूट 14 जनवरी 2026 से 14 जुलाई 2026 तक लागू रहेगी।

यात्री यूपीआई, मोबाइल वॉलेट, नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड जैसे सभी स्वीकृत डिजिटल भुगतान माध्यमों से टिकट बुक करने पर इस छूट का लाभ उठा सकेंगे। वहीं आर-वॉलेट से टिकट बुक करने पर पहले की तरह 3 प्रतिशत बोनस कैशबैक की सुविधा भी जारी रहेगी।

रेलवे प्रशासन इस नई सुविधा की जानकारी सोशल मीडिया और रेलवे स्टेशनों पर उद्घोषणा के जरिए यात्रियों तक पहुंचा रहा है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह ने बताया कि रेलवन ऐप यात्रियों के समय और पैसे दोनों की बचत करता है और डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।

रेलवन ऐप के जरिए अब टिकट बुकिंग और भी आसान, सुरक्षित और फायदेमंद हो गई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई