Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

छत्तीसगढ़ के किसानों को बड़ी राहत, खरीफ 2025-26 में दलहन-तिलहन की MSP पर होगी सरकारी खरीद

रायपुर। छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए खुशखबरी है। खरीफ विपणन वर्ष 2025–26 के लिए केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ से तुअर, उड़द, मूंग, सोयाबीन और मूंगफली की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीद को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस फैसले की जानकारी देते हुए इसे किसानों के हित में बड़ा और ऐतिहासिक कदम बताया है।

मुख्यमंत्री साय ने इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इससे राज्य के लाखों किसानों को उनकी फसल का सही दाम मिलेगा और उनकी आमदनी बढ़ेगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि अब तक कई किसान दाम तय न होने की वजह से दलहन और तिलहन की खेती से बचते थे। लेकिन MSP पर सरकारी खरीद होने से किसानों को बाजार के उतार-चढ़ाव से राहत मिलेगी और वे बेझिझक इन फसलों की खेती कर सकेंगे। इससे फसल विविधीकरण को भी बढ़ावा मिलेगा।

विशेषज्ञों के अनुसार तुअर, उड़द और मूंग जैसी दलहन फसलें मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने में मदद करती हैं, जबकि सोयाबीन और मूंगफली जैसी तिलहन फसलें किसानों की आय के साथ-साथ देश में खाद्य तेल उत्पादन को भी बढ़ाती हैं।

MSP पर खरीद से इन फसलों का रकबा बढ़ने की संभावना है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की आय बढ़ने से गांवों में रोजगार, खरीददारी और स्थानीय व्यापार को भी फायदा मिलेगा।

राज्य सरकार अब केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार खरीदी व्यवस्था को मजबूत करेगी, ताकि किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो। मुख्यमंत्री साय ने भरोसा दिलाया कि छत्तीसगढ़ सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करती रहेगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई